शासकीय प्राथमिक स्कूल खाड़ी टोला में नही है कीचन सेड

मध्यान्ह भोजन खुले आसमान पकाने लिए मजबूर हैं महिला स्व सहायता समूह

सरई:जनपद पंचायत क्षेत्र देवसर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय खाड़ी टोला में अब तक कीचन सेड नही है। जिसके चलते महिला स्व सहायता समूह को खुले आसमान में मध्यान्ह भोजन पकाने के लिए मजबूर हो रहा है। विद्यालय परिसर में साझा चूल्हा कार्यक्रम का भी भोजन खुले आसमान में बनता है।जानकारी के अनुसार संकुल केन्द्र सरई के शासकीय प्राथमिक विद्यालय खाड़ी टोला में करीब तीन दशक से विद्यालय संचालित है। किन्तु इस विद्यालय परिसर में शासन-प्रशासन के लापरवाही के चलते कीचन सेड तक भी नही बन पाया है। बताया जाता है कि ठंडी, गर्मी या बरसात में मध्यान्ह भोजना स्व सहायता समूह के द्वारा खुले आसमान में मध्यान्ह भोजन पकाने के लिए विवश हैं।

यह भी बताया गया है कि यहां आंगनवाड़ी के साझा चूल्हा कार्यक्र म का भी भोजन पकता है। स्व सहायता समूह एवं साझा चूल्हा कार्यक्रम दोनों का यहीं भोजन पकता है। किन्तु आज तक यहां कीचन सेड का निर्माण नही हो पाया है। जिसके चलते बारिश के दिनों में बच्चों को अधपका मध्यान्ह भोजन परोसने के लिए समूह विवश हो जाता है। फिलहाल शासकीय प्राथमिक विद्यालय खाड़ी टोला में अब तक कीचन सेड न होने पर जिला प्रशासन पर भी लोग उंगली उठा रहे हैं। समूह के अध्यक्ष ममता पनिका ने बताया कि कीचन सेड न होने से बारिश के दिनों में बच्चों को अच्छे से मध्यान्ह भोजन नही मिल पाता। समूह के अध्यक्ष ने इस ओर जिले के प्रभारी मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक तथा कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराया है।
इनका कहना
विद्यालय परिसर में कीचन सेड न होने से बारिश के दिनों में मध्यान्ह भोजन पकाने में काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। वही गर्मी में महीने में भी दिक्कतें होती हैं। कीचन सेड की आवश्यकता है।
ममता पनिका
स्व सहायता समूह, खाड़ी टोला

Next Post

प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही महिला ने फांसी लगाई

Thu Nov 14 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email इंदौर: तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू […]

You May Like