वासुकी, कृष्णन के शानदान प्रदर्शन से कर्नाटक ने मैच पर बनाई मजबूत पकड़

लखनऊ 13 नवंबर (वार्ता) वासुकी कौशिक (पांच विकेट) और कृष्णन श्रीजीत (नाबाद 68) के शानदान प्रदर्शन की बदौलत कर्नाटका ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में आज पहले दिन उत्तर प्रदेश को 89 पर समेटने के बाद दिन का खेल समाप्त होने के समय पांच विकेट पर 127 रन बनाकर 38 रन की बढ़त के साथ मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।

आज यहां उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी उत्तर प्रदेश की पूरी टीम कर्नाटक के गेंदबाजी आक्रमण के आगे 40.3 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। उत्तर प्रदेश की ओर समीर रिजवी ने सर्वाधिक (25) रनों की पारी खेली। इसके अलावा कृतज्ञ सिंह और सौरभ कुमार ने 13-13 रन बनाये। ऋतुराज शर्मा (12) रन बनाकर आउट हुये। उत्तर प्रदेश के सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

कर्नाटक की ओर से वासुकी कौशिक ने पांच, विद्याधर पाटिल ने दो, यशोवर्धन परंतप और मोहसिन खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने दूसरे ही ओवर में निकिन जोस (शून्य) का विकेट गवां दिया। मयंक अग्रवाल (30), आर स्मरण (शून्य) मनीष पांडे और अभिनव मनोहर 6-6 रन बनाकर आउट हुये। दिन का खेल समाप्त होने के समय कर्नाटक ने पांच विकेट पर 127 रन बना लिये थे और कृष्णन श्रीजीत (नाबाद 68) और श्रेयस गोपाल (नाबाद 14) रन बनाकर क्रीज पर थे।

उप्र की ओर से शिवम मावी और आकिब खान ने दो-दाे विकेट लिये। सौरभ कुमार ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

बस मार्शलों के नियमितीकरण में स्पष्ट निर्णय ज़रूरी : कांग्रेस

Wed Nov 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 13 नवंबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बस मार्शलों को नियमित करने के मामले में मुख्यमंत्री आतिशी मर्लेना और उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लुका छिपी का […]

You May Like