यमन में गोलीबारी में अरब गठबंधन के दो सैनिक मारे गए

अदन, 09 नवंबर (वार्ता) यमन में सक्रिय सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के दो जवान देश के पूर्वी प्रांत हद्रामाउट में एक सैन्य अड्डे पर हुई गोलीबारी में मारे गए। एक सैन्य अधिकारी ने शनिवार को शिन्हुआ को यह जानकारी दी।

सैन्य अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी हद्रामाउट के दूसरे सबसे बड़े शहर सेयुन में प्रथम क्षेत्रीय सैन्य कमान मुख्यालय पर हुई। उन्होंने कहा, “सरकार समर्थक बलों का एक यमनी सैनिक सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के सैनिकों पर गोलीबारी की, जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गई और तीसरा घायल हो गया।”

सैन्य अधिकारी अभी भी घटना के पीछे के उद्देश्यों की जांच कर रहे हैं।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने शिन्हुआ को बताया कि घटना के बाद सैन्य अड्डे के आसपास और शहर की मुख्य सड़कों पर बड़ी संख्या में सैन्य और सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

गोलीबारी की घटना के संबंध में न तो यमन सरकार और न ही सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने अब तक कोई बयान जारी किया है।

गौरतलब है कि सऊदी अरब एक अरब गठबंधन का नेतृत्व कर रहा है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमन सरकार के समर्थन में मार्च 2015 से हूती समूह के खिलाफ सैन्य अभियान चला रहा है।

 

Next Post

एसपी के हस्तक्षेप के बाद युवती की शिकायत पर छेड़छाड़ और मारपीट की एफआईआर दर्ज

Sat Nov 9 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नीमच। नीमच सिटी थाने पर दो दिन पहले चंपी गांव की युवती प्रकरण दर्ज कराने पहुंची लेकिन पुलिस ने सुनवाई ना करते हुए आरोपियों की शिकायत पर युवती के पिता के खिलाफ ही प्रकरण दर्ज कर लिया। […]

You May Like