शक्कर में उठाव, खाद्य तेलों में तेजी, दलहन मांग कमी से नरम, दाल- चावल में उठाव

इंदौर, 08 नवंबर (वार्ता) सियागंज किराना बाजार में शक्कर में उठाव रहा। खाद्य तेलों में तेजी हुई। आज सोयाबीन रिफाइंड महंगा होकर बिका। तिलहन रिफाइनरी प्लांटों की लिवाली से बने रहे। दलहन मांग कमी के साथ नरम बताएं गए। दालों में उठाव बढ़ा बताया गया इससे मजबूती दर्ज की गई। चावल में कामकाज बना रहा।

किराना बाजार

सियागंज किराना बाजार में शक्कर में उठाव रहा। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा बूरा दिसावर के साथ महंगा बिका। खोपरा गोला तथा हल्दी में मांग रही। साबूदाना पूछपरख बने रहने से मजबूती लिए रहा।

तेल-तिलहन

खाद्य तेलों में लिवाली से भाव में तेजी दर्ज की गई। आज सोयाबीन रिफाइंड ऊंचा होकर बिका। तिलहन में सोयाबीन में खरीदी रही।

दाल-दलहन

संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में कामकाज नरमी लिए रहा। आज चना कांटा में मांग कमजोर होने से गिरावट रही। मूंग उड़द में भाव ऊंचे रहे। दालों में मजबूती रही। चावल में उठाव बना बताया गया।

Next Post

अलग ही जुनून है सांवेर के ‘भोले भाई’ का

Fri Nov 8 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email उनके रहते कोई भी मरकट देह अंतिम संस्कार से वंचित नहीं रह सकती अभी तक सवा सौ से ज्यादा बंदरों का कर चुके सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार   कुमारकुंदन ओस्तवाल   सांवेर 8 नवंबर. सांवेर नगर संजय बिलवाड़िया […]

You May Like