छठ पर्व के लिए निर्देश किए गए जारी : यादव

भोपाल, 07 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आज कहा कि समूचे प्रदेश में छठ पर्व की पूजा की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि महिलाएं छठ पर्व पर बिना कुछ खाए पिए अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। ये सनातन संस्कृति की खूबसूरती है।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में निर्देश दिए गए हैं कि जहां जहां छठ पर्व के लिए पूजा हो रही है, वहां व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। परंपरागत स्थानों के अलावा अगर कहीं लोग चाहेंगे तो वहां भी व्यवस्थाएं होंगी।

Next Post

दक्षिणी कैलिफोर्निया में फैल रही जंगल की आग , हजारों पलायन को मजबूर

Thu Nov 7 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email लॉस एंजिल्स 07 नवंबर (वार्ता) अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य का दक्षिणी हिस्सा इन दिनों भीषण जंगल की आग की चपेट में है और भयंकर हवाओं के कारण खतरनाक रूप से अनियंत्रित होकर तेजी से फैल रही जंगल […]

You May Like