इंदौर, 04 नवंबर (वार्ता) सियागंज किराना बाजार में शक्कर सहित किराना जिन्स दीपावली मुहूर्त में मजबूत रहे। खाद्य तेलों में तेजी हुई। आज सोयाबीन रिफाइंड ऊंचा होकर बिका। तिलहन रिफाइनरी प्लांटों की लिवाली से बने रहे। दलहन मिलगत कमी के साथ दाल मिलों की लिवाली से ऊंचे बताएं गए। दाल में मांग से रही। चावल में कामकाज बढ़त लिए रहा।
किराना बाजार
सियागंज किराना बाजार में शक्कर में खरीदी से मजबूती दर्ज की गई। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा बूरा दिसावर के साथ ऊंचा रहा। खोपरा गोला तथा हल्दी में उठाव रहा। साबूदाना में पूछपरख रही।
तेल-तिलहन
खाद्य तेलों में लिवाली से भाव में तेजी दर्ज की गई। आज सोयाबीन रिफाइंड महंगा होकर बिका। तिलहन में सोयाबीन में खरीदी बढ़ी रही।
दाल-दलहन
संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में कामकाज मजबूती लिए रहा। आज चना कांटा तुअर में मांग बढ़ी बताई गई। इससे भाव ऊंचे हुए। दालों में मजबूती रही।