कांग्रेस नेताओं को महिला सिर्फ भोग विलास की देवी दिखती है.

नारी शक्ति सम्मेलन में दिग्विजय और कमलनाथ पर तीखे प्रहार
ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सोमवार को थाटीपुर में आयोजित नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को लेकर बड़ा बायन दिया। सीएम ने कहा कि हम महिला और बेटियों को पूजते हैं। हम अपने सरकारी योजनाओं की शुरुआत बहन बेटियों के नाम से करते हैं उनकी पूजा कर रहे हैं। लेकिन कमलनाथ और दिग्विजय सिंह क्या कर रहे हैं ? कमलनाथ आईफा अवार्ड कर रहे, मुंबई से अभिनेत्री ला रहे। ये इनके कर्म है। दिग्विजय सिंह बहन-बेटियों के लिए कितना गंदा शब्द बोलते हैं। इनको बहन-बेटियों के बजाय अपने भोग विलास की देवी लगती है। ये कांग्रेसियों का दुर्भाग्य है।

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने लाडली लक्ष्मी और लाडली बहन योजना बनाई। हम अपने शासकीय कार्यक्रमों की शुरुआत कन्याओं के पूजन के साथ करते हैं। कांग्रेस के लोग हमसे कहते हैं कि यह कर्मकांड क्यों कर रहे हो? सरकार में इसकी क्या जरूरत है? तुम्हारी कांग्रेस में तो सिर्फ गंदी भाषा ही बोली जाती है। मैं उस शब्द को कहूं तो भी मुझे पाप लगेगा। कमलनाथ आईफा अवार्ड ला रहे हैं, मुंबई की अभिनेत्री ला रहे हैं। ये कमलनाथ के करम हैं जबकि हम बहन बेटी की पूजा करना जानते हैं। दिग्विजय सिंह को देखो बहन बेटियों के लिए कितना गंदा शब्द बोलते हैं। इन्हें बहन बेटी की जगह भोग विलास की देवी ही दिखती है। यह कांग्रेसियों का दुर्भाग्य है। मैं हाथ जोड़कर बहन बेटियों से कहना चाहता हूं आज का समय नारी वंदन का समय है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि हमारे यहां लक्ष्मी और ज्ञान की देवी सरस्वती का प्रणाम किया जाता है, उन्हें पूजा जाता है। तुम्हारी इतनी उज्जवल सनातन संस्कृति है जिसे पूरा देश भी जानता है। आप सभी लोग शिवराज सिंह चौहान के लिए भी एक ताली बजाएं क्योंकि उन्होंने लाडली लक्ष्मी और लाडली बहनों का सम्मान बढ़ाया है। शिवराज सिंह चौहान के लिए लोग कह रहे थे कि वह पैसा लूट रहे हैं, बर्बाद कर रहे हैं। हम भाजपा बार-बार जो निर्णय कर लेते हैं उससे पीछे नहीं हटते हैं। जब से वोट पड़ा तब से कांग्रेस बोल रही कि अभी रुपए बंद हो जाएंगे। लेकिन तुम लोग बोलते रहो यह बंद होने वाले नहीं है।
यह राजमाता सिंधिया की नगरी…
सीएम मोहन यादव ने जनसभा के दौरान कहा कि राजमाता सिंधिया की यह नगरी है। इन्होंने जनसंघ के लिए बहुत कुछ किया। उन्होंने सरकार बदलकर उस दौर में नारी शक्ति को दिखाया था। कल से नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा है। नवरात्रि के प्रारंभ के लिए दुनिया के 200 से ज्यादा देश इंतजार कर रहे हैं। मातृशक्ति को जितने आत्म सम्मान के साथ देखा जाता है उतना कहीं किसी देश मे नहीं देखा जाता है।
लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है वैसे-वैसे सीएम डॉ मोहन यादव कांग्रेस पर जुबानी हमला बोल रहे हैं। ऐसे में ग्वालियर में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर गंभीर और बड़ा आरोप लगाया है।

Next Post

संदिग्ध हालत में मिला युवती का शव

Tue Apr 9 , 2024
शहर के जमोड़ी थाना अंतर्गत धनखोरी गांव में आज सुबह संदिग्ध हालत में मिला था युवती का शव  घटनास्थल पर पहुंचे एसपी और एएसपी सीधी :शहर के जमोड़ी थाना अंतर्गत धनखोरी गांव में आज सुबह संदिग्ध हालत में एक युवती का शव मिलने से हडक़ंप मच गया। लोगों की भीड़ […]

You May Like