2 दिसंबर से शुरु होगी धान खरीदी

  • पंजीयन पूर्ण, अब खरीदी केंद्रों का होगा आवंटन

नवभारत, जबलपुर। किसानों द्वारा धान की फ़सल को समर्थन मूल्य में बेचने के लिए 2 दिसंबर से खरीदी शुरु हो रही है। जिसके लिए खरीदी केंद्रों के आवंटन की प्रक्रिया जल्द ही शुरु होने वाली है।  गौरतलब है कि हर बार 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरु हो जाती थी। जानकारी के अनुसार इस वर्ष दिसंबर में ही जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू की जाएगी। किसानों द्वारा भी अब बोई गई फसल की लगभग तैयार हो चुकी है, जिसकी कटाई भी आगामी दिनों से शुरू हो जाएगी। जिसके बाद अब किसानों को खरीदी शुरू होने का इंतजार रहेगा।  जैसे ही खरीदी शुरु होगी तब पंजीयन के आधार पर किसान स्लॉट बुक करके फसलों को लेकर खरीदी केंद्रों में पहुंचेंगे।

55 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन

जिले में समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए किसानों द्वारा इस बार भी सर्वाधिक रूप से पंजीयन हुए हैं। जिसमें किसानों के अंदर अपनी फसल समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए जिले में 55 हजार से अधिक पंजीयन कराए गए हैं। जानकारी के अनुसार 10 तहसीलों के कुल 55889 किसानों द्वारा अपनी फसल बेचने के लिए पंजीयन किया जा चुका है। जिसमें से 2138 किसानों ने सिकमी नामों के आधार पर पंजीयन कराए हैं। उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए 19 सितंबर से 14 अक्टूबर तक पंजीयन की प्रक्रिया जारी रही, जिसमें पंचायत एवं तहसील स्तर पर स्थापित सुविधा केन्द्रो में किसानों द्वारा सर्वाधिक पंजीयन कराए हैं।

केंद्र बनाने की प्रक्रिया होगी शुरू

धान खरीदी शुरू होने से पहले जिले में सभी जगह पर खरीदी केंद्रों को बनाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी । जिसमें तहसील क्षेत्र में जगह-जगह पर वेयरहाऊसों पर ही खरीदी केंद्र आवंटित किए जाएंगे। जहां किसानों द्वारा लाई गई फसलों को वहीं तौल करके वेयरहाउस के अंदर भंडारित कर दिया जाएगा।  जिसमें सभी अधिकारियों ने जिले से लगी तहसीलों पाटन, पनागर, मझौली, कटंगी आदि क्षेत्रों में खरीदी केंद्रों को आवंटित किया जाएगा।  जिसकी जानकारी खरीदी शुरू होने से पहले किसानों को एसएमएस के द्वारा उनके पंजीयन क्रमांक के माध्यम से दी जाएगी।

Next Post

डेढ साल से फरार बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

Sat Nov 2 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email आरोपी पर था तीन हजार का इनाम घटना के बाद बांदीपुरा श्रीनगर कश्मीर भाग गया था इंदौर. लसुड़िया पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर तीन हजार रुपए का इनाम घोषित था, आरोपी […]

You May Like