इंडोनेशिया में कुकिंग ऑयल फैक्ट्री में आग लगने से नौ लोगों की मौत, चार घायल

जकार्ता 02 नवंबर (वार्ता) इंडोनेशिया के सबसे बड़े शहर जकार्ता में कुकिंग ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये।

 

आपदा प्रबंधन और न्यूनीकरण एजेंसी में पुनर्निर्माण और पुनर्वास इकाई के प्रमुख इधम खोलिद ने यह जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बेकासी शहर के एक औद्योगिक परिसर में आग लग गयी। आग में नौ लोगों की मौत हो गयी और चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन फैक्ट्री के कर्मचारी थे जबकि एक अन्य दमकलकर्मी है।

 

उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

Next Post

घायल की मौत, पत्नी से अस्पताल स्टॉफ ने खून साफ कराया 

Sat Nov 2 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email वीडियो वायरल होने के बाद सीएमएचओ ने ड्यूटी डॉक्टर को हटाया, दो निलंबित   डिंडौरी। दीपावली के दिन गाड़ासरई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मृतक रघुराज की पत्नि से बेड में लगे ब्लड को साफ कराए जाने का […]

You May Like