महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

भिंड, 02 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले की ऊमरी पुलिस ने एक महिला की हत्या के मामले आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना स्थल से पुलिस ने मृतका के कपड़े के अलावा नर कंकाल के अवशेष बरामद किए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के ऊमरी क्षेत्र के चकरा ढ़ोचरा गांव में रहने वाली 50 वर्षीय महिला मीरा बघेल 5 अक्टूबर को घर से निकली थी। वह बहुत ज्यादा पूजा-पाठ करती थी। उसे पूजा करने शनीचरा जाना था। गांव का ही रहने वाला मुन्ना जोशी मीरा बघेल को ऊमरी से भिण्ड जिले के मालनपुर लेकर पहुंचा। यहां से उसे मुरैना जिले के शनीचरा के जंगल में ले गया। पुलिस के अनुसार सिध्दबाबा मंदिर के पास महिला को अकेला देख आरोपी की नीयत बिगड़ गई। उसने गलत काम करना चाहा, लेकिन महिला ने विरोध कर दिया। इसी बात से क्रोधित होकर आरोपी ने महिला के सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी और मौके से भागकर गांव आ गया।

समय से महिला के घर न लौटने से परिवार वाले चिंतित हो गए। 6 अक्टूबर की शाम को ऊमरी थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। मृतका के परिवार के सदस्य नाथूसिंह बघेल ने बताया कि उसका पति और बेटा गुजरात के अहमदाबाद रहता है। वो गांव में अकेली रहती थी। वहीं, आरोपी मुन्ना जोशी मुरैना जिले के अम्बाह थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह गांव के नरेन्द्र सिंह राजावत के कुएं की रखवाली पर रहता था। घटना स्थल से भगवान की प्रतिमा व मृतका के कपड़े मिले।

पुलिस ने बताया कि मीरा का शव जंगली जानवर खा गए। घटना स्थल पर उसके कपड़े और पूजा सामग्री मिली है। वह अपने साथ बाल गोपाल भगवान ले गई थी। उनकी मूर्ति भी मौके पर मिली है। घटना स्थल पर नर कंकाल के अवशेष भी बरामद हुए हैं।

जिले के ऊमरी थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह तोमर ने आज यहां बताया गुम महिला की हत्या हुई थी। मोबाइल डिटेल से संदेही को पकड़ गया। उसने घटना स्वीकार कर ली है। घटना स्थल से साक्ष्य बरामद हुए हैं। पुलिस ने नरकंकाल के अवशेष जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं।

Next Post

एनटीपीसी परिसर में हाउसकीपिंग कर्मचारी ने की आत्महत्या

Sat Nov 2 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email खरगोन, 02 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी परिसर में आज एक हाउसकीपिंग कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़वाह पुलिस सूत्रों के अनुसार सेल्दा डालची स्थित एनटीपीसी प्लांट […]

You May Like