मुर्मु ने पटेल चौक जाकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरूवार को भारत रत्न सरदार पटेल की जयंती पर यहां पटेल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हेंं श्रद्धांजलि अर्पित की।

देश के पहले गृह मंत्री और लौह पुरूष के नाम से प्रसिद्ध सरदार पटेल की जयंती को देश भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रपति सुबह सात बजे पटेल चौक पहुंची और सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

उन्होंने राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में भी सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

श्रीमती मुर्मु ने सरदार पटेल को नमन करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि देश का एकीकरण सुनिश्चित करने वाले लौह पुरूष सरदार भाई पटेल की जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से विनम श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल एक महान देशभक्त एवं अग्रणी राष्ट्र निर्माता थे। उनके आदर्शों से हमे राष्ट्र निर्माण के लिए अनवरत कार्य करने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

Next Post

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने दीपावली की शुभकामनाएं दी

Thu Oct 31 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email रायपुर, 31 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दीपावली की बधाई देते हुए ट्वीट किया है अवधपुरी मम पुरी सुहावनि। उत्तर दिशा बह सरयू पावनि।। पावन है अयोध्या धाम, जहाँ कण-कण में बसे […]

You May Like