खंडवा, 28 अक्टूबर (वार्ता) लोकायुक्त पुलिस ने खंडवा जिले में बामनगांव आखई ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक राजू हिरवे को आज दो हजार रुपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी राजू हिरवे के खिलाफ शिकायतकर्ता बसंत भगोरे की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गयी। आरोपी को एक चाय की दुकान के पास से रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचान निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत में पांच लाख रुपए की सांसद निधि से मांगलिक भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी से संबंधित कार्य के लिए रोजगार सहायक छह हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था। मामला दो हजार रुपए में तय हुआ और लोकायुक्त पुलिस ने उसे रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।
Next Post
संबल के हितग्राही छात्रों की फीस लौटाये माध्यमिक शिक्षा मंडल-कांग्रेस
Mon Oct 28 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 28 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता ने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संबल योजना में परीक्षा फीस से मुक्त 10वीं एवं 12वीं के छात्रों से बसूली फीस को दंडनीय लापरवाही बताया है। कांग्रेस […]

You May Like
-
1 year ago
दूसरे चरण के लिए शाम को थम गया चुनाव प्रचार