दिन में गर्मी तो रात में गुलाबी ठंड का एहसास

मौसम का बदला मिजाज, बारिश के आसार
जबलपुर: मानसून की विदाई के बाद अब सक्रय मौसम प्रणालियों के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। रात में जहां गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है तो वहीं दिन में अब भी हल्की गर्मी महसूस हो रही है।  मौसम विभाग की माने तो सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से आज गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार तटीय ओडिया के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई तक दक्षिण पश्चिम की ओर झुकाव के साथ सक्रिय है। जिसके असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
ऐसा रहा पारा
मौसम की बदली रंगत से पारे में भी उतार चढ़ाव का दौर जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस पर पर पहुंच गया। सुबह के वक्त आद्रता 86 और शाम को 66 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पूर्वी हवाएं 5 से 6 किमी की रफ्तार से चली।

Next Post

धन्वंतरि जयंती पर 12850 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास

Mon Oct 28 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 28 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में धन्वंतरि जयंती और नौवें आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित 12 हजार 850 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का […]

You May Like