हरकत में आया निगम,  गड्ढे भरे, मलवा हटाया

खबर का असर
 
जबलपुर:नेपियर टाउन स्थित चंद्र गंगा परिसर में पेयजल की पाइपलाइन बिछाने के लिए प्रतिष्ठानों के सामने किए गए बड़े-बड़े गड्ढों को शनिवार की सुबह भर दिया गया।  ं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने से मलबे को भी नगर निगम कमिश्नर द्वारा साफ करवा दिया गया है। ज्ञात हो कि नगर निगम द्वारा शुक्रवार को 4 इंच की पेयजल पाइपलाइन बिछाने के नाम पर प्रतिष्ठानों के दोनों ओर बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए गए थे। जिस पर नवभारत ने  26 अक्टूबर को तत्परता से खबर छापते हुए नगर निगम को कुंभकरण की नींद से जागाया और कमिश्नर प्रीति यादव के आदेश पर प्रतिष्ठानों के सामने से मलबे को साफ कराया। जिसे लेकर चंद्रगंगा परिसर स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों के व्यापारियों में अब खुशी का माहौल है। हालांकि नगर निगम पाइपलाइन बिछाने का कार्य अभी भी कर रहा है।
त्योहार बाद होता कार्य
चंद्र गंगा परिसर स्थित व्यापारियों ने नवभारत को बताया कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य अगर त्योहारों के बाद किया जाता तो वह सब के हित में रहता। परंतु निगम ने जल्दबाजी दिखाते हुए ठीक त्योहारों के पहले ही प्रतिष्ठानों के सामने बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए थे।

Next Post

मोरवा पुलिस की सफलता, तीन दिन में 7 वारण्टी गिरफ्तार

Sun Oct 27 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन पर फरार आरोपियों एवं स्थाई वारण्टियों के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोरवा पुलिस ने पिछले 3 दिनों में अलग-अलग प्रकरणों में तीन स्थाई […]

You May Like