शक्कर में डिमांड, खाद्य तेलों में गिरावट, दलहन नरम, दालें मजबूत, चावल सामान्य

इंदौर, 26 अक्टूबर (वार्ता) सियागंज किराना बाजार में शक्कर में डिमांड रही। खाद्य तेलों में गिरावट हुई। आज मूंगफली तेल, सोयाबीन रिफाइंड तथा पाम तेल सस्ता बिका। तिलहन रिफाइनरी प्लांटों की लिवाली से बने रहे।

दलहन मिलगत के साथ दाल मिलों की लिवाली सुस्ती से नरम रहे। दाल में मांग से मजबूती दर्ज की गई। चावल में कामकाज मजबूती लिए रहा।

किराना बाजार

सियागंज किराना बाजार में शक्कर में खरीदी से भाव बने बताए गए। आज शक्कर में तीन गाड़ी की आवक हुई। खोपरा बूरा दिसावर के साथ महंगा बिका। साबूदाना में कामकाज बना रहा। खोपरा गोला तथा हल्दी में उठाव बताया गया।

तेल-तिलहन

खाद्य तेलों में लिवाली सुस्त रहने से गिरावट दर्ज की गई। आज मूंगफली तेल, सोयाबीन रिफाइंड के साथ पाम तेल सस्ता होकर बिका। तिलहन में सोयाबीन में खरीदी बढ़ी रही।

दाल-दलहन

संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में कामकाज नरमी लिए रहा। आज चना कांटा में मांग बढ़ी बताई गई। इससे भाव ऊंचे हुए। दालों में मजबूती रही।

Next Post

नये स्मार्ट शहरों में प्रशासनिक भवन प्रकृति के करीब, ऊर्जा-दक्ष होंगे

Sat Oct 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 26 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम लिमिटेड (एनआईसीडीसी) के तहत विकसित किये जाने वाले नये स्मार्ट शहरों में बनाये जाने वाले प्रशासनिक भवनों को पारिस्थितिकी की दृष्टि से स्वस्थ और प्रकृति से जुड़ाव […]

You May Like