खदान धसकी, पोकलेन मशीन ऑपरेटर की मौत

मुरम निकालते समय हुआ हादसा

 

जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत ग्राम कुमगवां मेंं मुरम निकलाते समय खदान धसक गई। हादसे में पोकलेन मशीन ऑपरेटर मुरम के नीचे दब गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया जिसे बाद आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही खनिज और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुुंच गए और मर्ग कायम कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

 

जानकारी के मुताबिक पाटन के ग्राम कुमगवां में  मुरम की खदान में संतोष सिंह गौंड़ निवासी गोटेगांव पोकलेन मशीन चलाते हुए मुरम निकाल रहा था। इस दौरान खदान का एक बड़ा हिस्सा भराकर मशीन पर आ गिरा, जिसकी चपेट में आकर ऑपरेटर  दब गया।

मची चीख पुकार

हादसे से श्रमिकों में चीख पुकार मच गई। ऑपरेटर को  मलबे से बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर रेफर कर दिया रास्ते में उसने दम दम तोड़ दिया।

जिपं सदस्य की बताई जा रही खदान

सूत्रों की माने तो उक्त खदान जिला पंचायत सदस्य मनोहर सिंह के नाम पर आवंटित है। हालांकि मामले की पुलिस और खनिज विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

इनका कहना है

खदान धसने से पोकलेन मशीन ऑपरेटर की मौत हुई है।  मामले की खनिज और पुलिस विभाग जांच कर रहा है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।

लोकेश डाबर

एसडीओपी पाटन

 

Next Post

स्वच्छ भारत अभियान देश के गांव-गांव से शहरों तक देखने को मिल रहा हैःमुरुगन

Sat Oct 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 26 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में पदभार ग्रहण करने के बाद स्वच्छ भारत अभियान के नाम से राष्ट्रव्यापी […]

You May Like