कुलगाम में सेना का वाहन पलटने से एक सैनिक शहीद, आठ घायल

श्रीनगर, 26 अक्टूबर (वार्ता) जम्मू- कश्मीर के कुलगाम जिले में सेना का वाहन पलट जाने से एक सेना का जवान शहीद हो गया और आठ अन्य घायल हो गये।

सेना के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दुर्घटना कुलगाम के दम्हल हंजिपोरा में शुक्रवार देर रात तब हुई, जब कुछ सैनिक एक अभियान के लिये जा रहे थे। उसी दौरान, उनका वाहन दम्हल हांजीपोरा में फिसलकर पलट गया। इसमें एक सैनिक शहीद हो गया और आठ सैनिक घायल हो गये। घायल सैनिकों को तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत स्थिर है। फिलहाल, शहीद सैनिक की पहचान नहीं हो पायी है।

श्री नगर स्थित चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर लिखा, 25 अक्टूबर की रात , कुलगाम जिले में एक अभियान के दौरान सेना का वाहन फिसलकर पलट गया।

Next Post

तत्कालीन कलेक्टर की पहल हुई हवा

Sat Oct 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email उजड़ चुके हैं शहर के आनंदम केंद्र जबलपुर: शहर में मौजूद नेकी की दीवारें वीरान हो गई हैं। यहाँ पर जरूरतमंदों के लिए उपयोगी सामग्री तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसकी झलक कलेक्ट्रेट कार्यालय और […]

You May Like