जबलपुर के नए एसपी बने संपत उपाध्याय
जबलपुर। कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध कंट्रोल के साथ महिला सुरक्षा पहली प्राथमिकता होगी। यह बातें जबलपुर के नए संपत उपाध्याय ने नवभारत से चर्चा के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि जल्द ही वह शहर आएंगे। एक दो दिन में चार्ज लेते हुए जिले की कमान संभालेंगे। दरअसल देर रात प्रदेश सरकार के गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर सात आईपीएस को इधर से उधर किया है। जबलपुर एसपी रहे आदित्य प्रताप सिंह को यहां से भोपाल भेजा गया जो कि, अब पुलिस मुख्यायल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक का पद संभालेंगे। एसपी देवास रहे संपत उपाध्याय को जबलपुर एसपी बनाया गया है। गुरूवार या शुक्रवार को ज्वाइन करने के बाद नए कप्तान सबसे पहले अधिकारियों से बैठक कर जिले की मुख्य समस्याओं और चुनौतियों की जानकारी लेंगे।