‘डीडीएलजे’ के 29 साल पूरे, काजोल ने प्रशंसकों को दी करवा चौथ की बधाई

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और अभिनेत्री काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (डीडीएलजे) के प्रदर्शन के 29 साल पूरे हो गये हैं।

यश चोपड़ा निर्मित और आदित्य चोपड़ा निर्देशित फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जायेगें , 20 अक्टूबर 1995 को प्रदर्शित हुयी थी। इस फिल्म में शाहरूख खान, काजोल, अमरीशपुरी,अनुपम खेर ने मुख्य भूमिका निभायी थी।

काजोल ने फिल्म डीडीएलजे के 29 साल पूरे होने की प्रशंसकों को एक साथ खास अंदाज में बधाई दी। काजोल ने इंस्टाग्राम पर डीडीएलजे का एक पोस्ट साझा कर कैप्शन में लिखा करवा चौथ के ओजी (ओरिजनल) को 29 साल… सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं… शायद मराठा मंदिर जाकर फिल्म देखें। डीडीएलजे के 29साल पूरे।

Next Post

ओडिशा: चक्रवात की चेतावनी के बाद सरकार ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की

Mon Oct 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भुवनेश्वर (वार्ता) ओडिशा सरकार ने 23 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने वाले संभावित चक्रवाती तूफान के मद्देनजर अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) देव रंजन सिंह […]

You May Like