कांग्रेस के मप्र, असम विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी घोषित

नयी दिल्ली 20 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने मध्य प्रदेश तथा असम विधानसभा के उपचुनाव के लिए छह प्रत्याशियों के नामों का आज ऐलान किया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने मध्य प्रदेश की विजयपुर सीट से मुकेश मल्होत्रा तथा बुधनी सीट से राजकुमार पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि असम में पार्टी ने धोलई (सु) सीट से ध्रुवज्योति पुरकयस्त, सिडली (एसटी) से संजीव वर्ले, बोगईगांव से ब्रजेनजित सिन्हा तथा समगुरी से टी हुसैन को टिकट दिया है।

Next Post

यादव ने दी करवा चौथ की बधायी

Sun Oct 20 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 20 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अखण्ड सौभाग्य और असीम समर्पण के महापर्व करवा चौथ की सभी माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय नारी […]

You May Like