अंजू का गला रेतनेवाले दोनो शातिर आरोपी यूपी के सम्भल से गिरफ्तार

चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी कल, दोनो शातिर आरोपी बदल रहेें थे ठिकाना, पुलिस टीम ने यूपी के कई जिले में दी दबिश, आरोपी पहुंचे जेल

सिंगरौली: कोतवाली बैढऩ के जिलानी मोहल्ले में अंजू जायसवाल हत्याकांड के मुख्य दो आरोपियों को यूपी के सम्भल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसके पहले कल दिन शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। दो आरोपियो की तलास जारी थी।शुक्रवार को इन दोनों आरोपियों को भी कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की दो टीमों ने घटना में फरार दोनो आरोपियों की उत्तर प्रदेश के बबराला जिला सम्भल से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी लगातार अपना स्थान बदल रहे थे। जिन्हें पकडऩे में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और 48 घंटे पीछे लगने के बाद इन दोनों की गिरफ्तारी हो सकी। आज इन दोनों आरोपियों को बैढऩ लाया गया है।

गौरतलब है कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्तकाल पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन एम एस सिकरवार, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा साकेत पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के द्वारा त्वरित कार्यवाही, आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। जिस पर एएसपी शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन एवं सीएसपी पीएस परस्ते के नेतृत्व में आरोपियों की धर पकड़ हेतु अलग.अलग टीमों का गठन किया गया। जिसमे बैढऩ निवासी बबलू जायसवाल उर्फ सुनील सहित 3 अन्य आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया गया था तथा 2 अन्य आरोपी विशाल पिता कामेश उम्र 20 वर्ष एवं अतुल कुमार पिता रामरतन श्रीवास्तव उम्र 24 वर्ष साकिन बबराला जिला सम्भल उत्तरप्रदेश जहां लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे। जिसके लिए उपनिरीक्षक संदीप नामदेव एवं उपनिरीक्षक अमन वर्मा के साथ अलग.अलग टीमें बनाकर लगातार आगरा, अलीगढ़, नोएडा सम्भल में अलग.अलग ठिकानो में दबिश दी गई। जहां 48 से 60 घण्टे की लगातार मेहनत के बाद दोनो आरोपियों को उपरोक्त टीमों ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों में एक नाई तो दूसरा था मेकैनिक
सूत्रों की बात माने तो महिला की हत्या एवं युवती को गम्भीर रूप से घायल करने वालों में गिरफ्तार उक्त दोनों आरोपियों में एक संभल में रहकर नई का कार्य करता था तो दूसरा मोटर मैकेनिक था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विशाल संभल में कुशल नई का कार्य कर रहा था तो दूसरा मोटर मैकेनिक अंंजू जायसवाल की हत्या और उसकी बेटी दीक्षा जायसवाल पर चाकू से प्राणघातक प्रहार गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जहां दीक्षा का उपचार वाराणसी में चल रहा है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में इनकी रही भूमिका
उपरोक्त दोनो मुख्य हमलावर को उप्र. के सम्भल से गिरफ्तार करने में वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में कोतवाली प्रभारी सुदेश तिवारी के साथ उप निरीक्षक संदीप नामदेव, अमन वर्मा, प्रआर संजय सिंह परिहार, दीपक परस्ते, आर महेश पटेल, दिलीप धाकड़े, जितेन्द्र सेंगर, शोभाल वर्मा सहित अन्य पुलिस स्टाफ शामिल थे।

Next Post

कोयला चोरी के मामले में चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज

Sun Apr 7 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email चालक पहुंचा जेल, ट्रांसपोर्टर की भी बढ़ेगी मुश्किले, निष्पक्ष विवेचना की जरूरत सिंगरौली : चेकपोस्ट झोखो पर जांच के दौरान फर्जी ईटीपी के माध्यम से कोयला चोरी कर रहे महादेवा ट्रांसपोर्ट के ट्रक को जप्त कर चितरंगी […]

You May Like