छत्तीसगढ़ में बस-गैस सिलेंडर से भरी ट्रक में टक्कर, 24 लोग घायल

बेमेतरा, 17 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में गुरुवार दोपहर ग्राम अड़ार के पास यात्रियों से भरी बस गैस सिलेंडर लेकर जा रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 24 लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नांदघाट में चल रहा है। इनमें से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह घटना नांदघाट थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, बस मुंगेली से नांदघाट की ओर जा रही थी इस दौरान एक स्कूटी सवार को बचाने की कोशिश में चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया और बस गैस सिलेंडर से भरी ट्रक में जा घुसी। बस की रफ्तार ज्यादा तेज नहीं थी और गैस सिलेंडर से भरी ट्रक से इतनी जोरदार टक्कर के बाद भी आग नहीं लगी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Next Post

ओरछा का विश्व धरोहर सूची में शामिल होना हर्ष और गर्व का विषय: यादव

Thu Oct 17 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 17 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राम राजा की नगरी निवाड़ी जिले के ओरछा को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की है। डॉ यादव […]

You May Like