किसानों को व्यवस्थित तरीके से हो खाद का वितरण: कंषाना

भोपाल, 17 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि प्रदेश में कहीं भी किसानों को खाद की समस्या उत्पन्न न हो। किसानों को व्यवस्थित तरीके से खाद का वितरण सुनिश्चित किया जाये।

श्री कंषाना आज यहां श्यामला हिल्स स्थित निवास पर प्रबंध संचालक मार्कफेड आलोक कुमार सिंह, संचालक कृषि अजय गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों के साथ प्रदेश में खाद वितरण की व्यवस्था पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं भी खाद की कालाबाजारी नहीं हो। व्यापारियों द्वारा खाद को डंप करके न रखा जाये। उन्होंने ऐसा करते पाये जाने पर जिलों में पदस्थ उप संचालक कृषि को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि टीम बनाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

श्री कंषाना ने कहा कि प्रदेश में केन्द्र सरकार से मांग कर पर्याप्त मात्रा में खाद की आपूर्ति बनाई रखी जाये। जिन जिलों में खाद की रैक नहीं पहुंच रही है वहाँ पर्याप्त खाद पहुंचाने की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। किसानों को कोई भी समस्या नहीं होने दी जायेगी।

Next Post

प्रदेश महामंत्री के चुरहट विधानसभा क्षेत्र में अब तक सबसे कम हुई सदस्यता...

Thu Oct 17 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email * भाजपा प्रदेश महामंत्री के विधानसभा क्षेत्र में कम सदस्यता को लेकर खड़े हो रहे सवाल, सीधी विधानसभा क्षेत्र में लक्ष्य से अधिक हुई सदस्यता   नवभारत न्यूज सीधी 17 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी चलाये जा रहे […]

You May Like