नवभारत
बागली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बाल पथ संचलन समय अनुसार शाम 5 बजे से विजय घोष के साथ आरंभ हुआ यह पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ गाड़ी चौक मैदान पर ही विश्राम हुआ। बौद्धिक प्रवक्ता के रूप में संघ के पदाधिकारी धर्मेंद्र सेंधव ने स्वयंसेवक के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि हम लोग मां भारती के सपूत हैं और देश के लिए समाज के लिए प्रकृति के लिए स्वास्थ्य के लिए जागृति लाने का काम करते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष चल रहा है पांच संकल्प के साथ स्वयंसेवक को अपनी भूमिका निभाई है। बाल स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करने के लिए बागली विधायक मुरली भंवरा वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण चौधरी स्वयंसेवक मुकेश दांगी,अखिल नाहर, मुकेश गोस्वामी सुनील योगी अखिलेश मंडलोई बलराम खराडिया प्रताप सिंह राजावत सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ स्वयंसेवक सदस्य भी उपस्थित रहे। बाल पथ संचलन का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार 200 से अधिक स्वयंसेवक संघ सदस्यों की संख्या बाल स्वयंसेवक के रूप में रही।