भोपाल, 17 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाव्य रामायण के रचनाकार महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लिखा है, “वाल्मीकि जी के अमूल्य विचार मानवता की सेवा, न्याय और सद्भाव के लिये समर्पित रहने की सीख देते हैं। उनके आशीर्वाद से सबका अंतस राममय हो, यही प्रार्थना है।”
राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों और अनेक राजनीतिज्ञों ने भी महर्षि वाल्मीकि का स्मरण करते हुए प्रदेशवाससियों को उनकी जयंती पर शुभकामनाएं दी हैं।
You May Like
-
7 months ago
सुहागी में गुंडों का उपद्रव