जकार्ता 09 दिसंबर (वार्ता/शिन्हुआ) इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत में शुक्रवार को एक कोयला खदान में विस्फोट होने से कम से कम नौ श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए तथा एक श्रमिक लापता हो गया।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रांतीय तलाश एवं बचाव कार्यालय के प्रेस अधिकारी एरीफ प्रतामा ने शिन्हुआ को फोन पर यह जानकारी देते हुए कहा कि इंडोनेशिया के सावहलुंटो शहर में आज सुबह साढ़े आठ बजे कोयला खदान में जबरदस्त विस्फोट हुआ। विस्फोट में कम से कम नौ श्रमिकों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं तथा एक श्रमिक लापता बताया गया है।
अधिकारी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए आसपास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। लापता श्रमिक का पता लगाने के लिए तलाश एवं बचाव अभियान चलाया गया है।
Next Post
41 वर्ष की हुयी दीया मिर्जा
Fri Dec 9 , 2022
मुबंई, 09 दिसंबर(वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री दीया मिर्जा आज 41 वर्ष की हो गयी। 09 दिसंबर 1981 को आन्ध्र प्रदेश के हैदराबाद में जन्मी दीया मिर्जा ने अपने करियर की शुरूआत टीवी पर विज्ञापन फिल्मों से की। वर्ष 2000 में दीया मिर्जा ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया […]

You May Like
-
January 21, 2023
अफगानिस्तान को यूं ही नहीं छोड़ा जाना
-
October 28, 2022
यूक्रेन ने 90 लाख टन अनाज का किया निर्यात
-
September 8, 2022
पश्चिम के प्रतिबंधों ने यूरोपीय जीवन को किया तहस-नहस:पुतिन
-
September 21, 2021
अफगान शरणार्थियों को खसरे के टीके के 21 दिन बाद मिल सकेगा अमेरिका में प्रवेश
-
September 12, 2022
चीन में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 93 हुई