जबलपुर: पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से हवाओं का रुख पूरी तरह से उत्तरी हो गया है। उत्तरी हवाओं ने जोर मारना शुरू कर दिया है जिसके साथ ही तापमान में गिरावट आ गई है। मौसम का मिजाज बदलने से गुरूवार को वातावरण में ठंडक घुली रही। उत्तरी बर्फीली हवाएं सुबह से लोगों को सिहराती रही। शाम ढलते ही ठंड का असर बढ़ गया। रात में आने जाने वालों की कंपकंपी छूट गई। वातावरण में ठंडक महसूस होने से लोग गर्म कपड़े पहनकर निकले।
ऐसा रहा तापमान
गुरूवार को अधिकत तापमान 24.3 पर डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढक़र 7.8 पर पहुंच गया। सुबह के वक्त आद्रता 80 और शाम को 56 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। उत्तरी हवाएँ 3 से 4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।
फिर आएगा मौसम में बदलाव
मौसम विभाग की माने तो ये ठंडक दो दिन तक ही कायम रहेगी इसके बाद मौसम में फिर बदलाव आएगा और तापमान बढऩे लगेगा। नौ दिसंबर के बाद जम्मू, कश्मीर, लद्दाख जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में मौसम में बदलाव देखा सकेगा। हल्के बादल भी छा सकते हैं। तापमान में भी आंशिक बढ़ोत्तरी हो सकती है।
घरों मेंं दुबके लोग
रात में लोग घरों दुबके रहे। जरूर काम पडऩे पर ही बाहर निकले वह भी गर्म कपड़ों के साथ। ठंडी हवाएं लोगों के सिहाराती रही वहीं फुटपाथ व बस स्टाप पर रहने वाले कचरा, पन्नी जलाकर ठंड से बचते दिखे।