मुंबई 27 नवंबर (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी होने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 2.54 अरब डॉलर बढ़कर 547.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 14.72 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 544.72 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 18 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.8 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 484.3 अरब डॉलर हो गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 31.5 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 40 अरब डॉलर हो गया।
आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 35.1 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 17.91 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 11.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.05 अरब डॉलर पर पहुंच गई।
Next Post
दिलीप कुमार के 100वें जन्मदिन पर आयोजित होगा फिल्म फेस्टिवल
Sun Nov 27 , 2022
मुंबई, 27 नवंबर (वार्ता) दिवंगत फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के 100वें जन्मदिन के अवसर पर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जायेगा। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने दिलीप कुमार फिल्म फेस्टिवल की घोषणा की है। इस फेस्टिबल में दिलीप कुमार की आन, देवदास और शक्ति जैसी फिल्में पूरे देश भर के चुनिंदा […]

You May Like
-
December 25, 2022
धनखड़ ने क्रिसमस की बधाई दी
-
March 2, 2022
महिला क्रिकेट विश्व कप में 10 प्रतिशत दर्शकों की अनुमति
-
November 30, 2022
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष विक्रम एस किर्लोस्कर का निधन
-
August 12, 2022
शेयर बाजार में मिले जुले रुख के साथ कारोबार की शुरुआत
-
September 22, 2021
राशिफल-पंचांग 22 सितम्बर 2021
-
January 7, 2022
स्कोडा आटो इंडिया ने नए वर्ष में बिक्री तीन गुना करने का लक्ष्य