भिंड: हरियाणा के रेवाडी जिले में सुअर फार्म में काम करने वाले भिंड एवं इटावा के श्रमिकों को मुक्त कर दिया है। कलेक्टर के पास शिकायत पहुंची थी। उन्हाेंने श्रम विभाग भिंड को जिला प्रशासन रेवाडी से समन्वय कर श्रमिकों को सकुशल भिंड लाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके बाद श्रम विभाग जिला रेवाडी से समन्वय किए जाने के बाद सुबह सात बजे छह श्रमिक एवं उनके चार बच्चों सहित 10 सदस्य बस क्रमांक यूपी 75 एटी 3512 से सकुशल भिंड बस स्टैंड पहुंच गए हैं। श्रमिक छोटू, विनोद, कलावती, गिरजा एवं उनके बच्चे कुणाल, सुप्रिया अपने निवास ग्राम सोनी तहसील मेहगांव रवाना हो गए हैं। वहीं मनोज, सुमन एवं उनके बच्चे आर्यन व नेहा अपने निवास स्थान इटावा (उ.प्र.) रवाना कर दिए गए हैं। श्रमिकों ने बताया कि उनका एक साथी श्रमिक संतोष स्वेच्छा से दिल्ली रुक गया है। सभी श्रमिक एवं उनका परिवार सकुशल हैं।