कुआलालम्पुर, 16 फरवरी (वार्ता/शिन्हुआ) मलेशिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 22,133 नए मरीजों की पुष्टि होने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 30,83,683 पर पहुंच गयी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार नए मामलों में से 80 मामले विदेश से आए यात्रियों से संबंधित हैं, जबकि 22,053 मामले स्थानीय संक्रमण के हैं।
इस अवधि में 31 नए मरीजों की मौत से मृतकों की कुल संख्या 32,180 हो गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि 7,584 मरीजों के संक्रमण से मुक्त होने के साथ देश में स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 28,68,538 हो गयी है।
देश में 1,82,965 सक्रिय मामलों में से 194 मरीज गहन चिकित्सा कक्ष में है, जिनमें से 120 मरीजों ऑक्सीजन सहायता पर रखा गया है।
Next Post
संत रविदास को नमन किया शिवराज ने
Wed Feb 16 , 2022
भोपाल, 16 फरवरी (वार्ता) सामाजिक समानता और भाईचारे को प्राथमिकता देने वाले संत रविदास की जयंती पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया है। श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि अपनी रचनाओं और आदर्श जीवन के माध्यम से […]

You May Like
-
February 10, 2022
महेश नम्रता संग मना रहे हैं अपनी शादी की सालगिरह
-
February 20, 2022
पंजाब विधानसभा चुनाव: मतदान शुरू, 1304 प्रत्याशियों की सांसे अटकीं
-
November 3, 2022
अदाणी ट्रांसमिशन का दूसरी तिमाही में राजस्व 22.3 प्रतिशत उछला
-
November 29, 2021
मध्यप्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले