अत्यधिक बाढ़ की स्थिति में भी डेम सुरक्षित व जल प्रदाय निर्बाध रहेगा

नवभारत न्यूज,

बुरहानपुर। बुरहानपुर नगर की जल आवर्धन योजना का काम नगरीय प्रशासन विभाग की कंपनी एमपीयूडीसी द्वारा कराया जा रहा है जो लगभग पूर्णता की ओर है। योजना के अंतर्गत शहर से पाँच कि.मी.की दूरी पर बसाड़ में ताप्ती नदी पर एनीकट का निर्माण कर जल संचय किया गया हैं इस पानी को उपचारित करके शहर में जल प्रदाय किया जा रहा है। यह जानकारी परियोजना प्रबंधक एम.पी. यू. डी. सी. ने दी।

उन्होंने बताया कि एनीकट व समस्त संरचनाओं का निर्माण विगत वर्षों में हुई वर्षा एवं नदी के उच्चतम जलस्तर के आँकड़ों के आधार पर किया गया है किन्तु विगत वर्ष हुई अत्याधिक वर्षा ने पूर्व के वर्षों के सभी रिकाड्र्स को पार कर लिया जिससे नदी के किनारों में परिवर्तन हो गया है। जिसके कारण रॉ वाटर पाइप लाइन को हुई क्षति के बाद नगर निगम ने इस विषय को प्राथमिकता के साथ जिला प्रशासन के माध्यम से विभाग को प्रेषित किया।

कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव व आयुक्त नगरीय प्रशासन के समक्ष इस विषय पर लगातार फॉलोअप करके भविष्य में होने वाली अतिवृष्टि की स्थिति में एनीकट व इंटेक वेल के समीप नदी के किनारों को सुरक्षित करने के लिए नदी के ऐम्बैंकमेंट का कार्य स्वीकृत कराया है। इसके अंतर्गत एम.पी.यू.डी.सी. द्वारा एनीकट के दोनों छोर पर नदी के किनारों की सुरक्षा के लिए गेब्रियन संरचना की दीवार बनाई जा रही है। इस निमार्ण की संरचना की ड्राइंग व डिज़ाइन का अनुमोदन आईआईटी रूडक़ी एवं मध्यप्रदेश शासन जल संसाधन विभाग से कराने के बाद निर्माण कराया जा रहा है।

आपने बताया कि निर्माण कार्य चल रहा है और इसके निर्माण से आने वाले समय में नदी में बाढ़ आने की स्थिति में भी जल प्रदाय योजना की समस्त संरचनाओं की सुरक्षा होगी एवं निर्बाध जलप्रदाय सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह कार्य प्रगति पर है और इसे 31 मई तक पूरा करने का लक्ष्य है।

Next Post

कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने भरा नामांकन

Tue Apr 16 , 2024
– भाजपा पर तीखा हमला कर कहा यह चुनाव तानाशाही के खिलाफ है ग्वालियर। ग्वालियर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने अपना नामांकन मगंलवार को दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी के साथ राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह, विधायक साहब सिंह गुर्जर, शहर जिलाध्यक्ष शहर देवेंद्र शर्मा, डबरा […]

You May Like