ग्वालियर: यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह पर पड़ाव थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मितेंद्र पर यह कार्रवाई रैली में अनुमति से ज्यादा वाहन लाने पर हुई है। अनुमति सिर्फ दो वाहन लाने की थी, जबकि वे 40 से अधिक वाहन लेकर पहुंचे थे।
यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कुछ दिन पहले इस्तीफा दिया था, इसके बाद मितेंद्र दर्शन सिंह को युवक कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पदभार समारोह में वे एक लम्बा काफिला लेकर भोपाल गए थे।